About Us
एक नई उमंग फाउंडेशन (EK NAI UMANG FOUNDATION,)एक सामाजिक, शैक्षिक एवं जन कल्याणकारी नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है| जो समाज के वंचित,कमजोर और ज़रूरत मंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी | एनजीओ का मुख्य उद्देश्य समाज मेंशिक्षा,स्वास्थ्य,जागरूकता,और आत्मनिर्भरता को बढावा देने वाले जेसे कार्य सदैव करती रहेगी,ताकि समाज का कमजोर हर नागरिक सम्मान पूर्वक अपने परिवार के साथ अपना जीवन जी सकेगा |
एक नई उमंग फाउंडेशन समाज के हर निर्धनों,निराश्रितों,वृद्धाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोरों की सहायता हेतु संस्था सदैव तत्पर रहेगी, एवं एनजीओ का विश्वास है I कि सही दिशा,शिक्षा और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक नई उमंग भर सकेगा | एक नई उमंग फाउंडेशन (एनजीओ),एक जन कल्याणकारी गैर लाभकारी संगठन है| जो निजी लाभ के बजाय सामूहिक,सार्वजनिक या सामाजिक लाभ के लिए गठित की गई है |
जैसे कि चैरिटी,या शैक्षणिक /लेकिन चिकित्सा संदर्भ में एनजीओ का मतलब और व्यवसाय/सामाजिक क्षेत्र में गैर सरकारी संगठन (NON PROFIT ORGANIZETION) जिसका अर्थ --ऐसा संगठन जो लाभ कमाने के बजाय सामाजिक उद्देश्यों के लिए काम करता हो I ---जैसे अस्पताल, विश्वविद्यालय, या चैरिटी संदर्भ के आधार पर इसका मतलब बदलता है | यह एक सामाजिक भलाई के लिए (गैर सरकारी संगठन) है|
Ek Nai Umang Foundation (Ngo) Ministry Of Corporate Affairs से Section -8,एवं Niti Ayog (Darpan) MSME से प्रदत्त प्रमाणपत्र और 12 A/ 80G के अंतर्गत आयकर विभाग भारत सरकार से पंजीकृत हैं |
यह एक एनजीओ नहीं बल्कि एक विचार है | जन कल्याणार्थ हेतु एक विशेष अभियान है | एनजीओ के मुख्य कार्य गरीब एवं जरूरत मंद परिवारों के बालिकाओं के विवाह कार्यक्रम समारोह के माध्यम से समय समय पर सम्मेलन आयोजित किए जाते रहेंगे | दिव्यांग/निराश्रितों,/वृद्धाओं/विकलांगों,/सड़कों, फुटपाथों पर रहने वाले वेसहारा को सहायता,एवं सुविधाएं प्रदान की जाती रहेगी | शिक्षा,स्वास्थ्य
,से वंचित,आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के (शिक्षा हीन) बच्चों को शिक्षित बनाने हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान होगा, गरीब परिवारों के छोटे छोटे बच्चों को स्कूल की ड्रेस,पुस्तकें, स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षिक,सामग्री समय समय पर स्थापित कैंपों के माध्यमों से वितरित किए जाने का एक प्रावधान होगा |
हमारे एनजीओ द्वारा जन कल्याणार्थ हेतु सदस्यता रजिस्ट्रेशन के बाद सदस्यों को दिए जाने वाली निम्न लिखित सुविधाएं
1-विशेष आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष या महिलाओं को 50,000/रुपए तक का एक Medical Chekup Help Card प्रदान किया जायेगा |
2-विशेष आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष/महिला को गंभीर बीमारी के इलाज कराने हेतु 10, लाख
रुपए तक का एक Medical Treatment Help Card दिए जाने का प्रावधान होगा |
3-आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की गर्भवती महिलाओं को (2) - शिशु जन्म हेतु 50,000/- हजार रुपए का एक Women Delivery Help Card दिए जाने का प्रावधान होगा |
4-आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान में अच्छी शिक्षा हेतु 25000/-रुपए Education Financial Help Card दिए जाने का प्रावधान होगा | यह सुविधा केवल कक्षा 8 तक ही (2) बच्चों के लिए मान्य होगा |
5-आर्थिक रूप से कमजोर/निर्धन, परिवारों की कन्याओं के विवाह सम्मेलन समारोह कार्यक्रम
मोतिया बिंदऑपरेशन,कैंप, विकलांगों की सहायता हेतु कैंप, बॉडी चेकअप टेस्ट कैंप और समय
समय पर निराश्रितों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम, सर्दियों में सड़कों फुटपाथों पर रहने या सोने वाले कमजोरों के लिए गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम होते रहेंगे|
Ek Nai Umang Foundation की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जब तक पूरा नहीं हो जाता है,या एक अच्छा प्रतिशत मुझे
प्रतीत नहीं हो जाता है,और हमारे एनजीओ के संचालित कार्यकर्मों से आम गरीबों को सम्मान पूर्वक जीवन सुरक्षित नहीं होजाता है |तव तक देश का कोई राज्य, जिला शहर, गांवों में एनजीओ के स्वय सेवक जन कल्याणार्थ हेतु जन तक एनजीओ के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार करके गरीबों के लिए कार्य करती रहेगी |
संस्था के जन्म दाता श्री महाराज सिंह का कहना हे कि एक नई उमंग फाउंडेशन, एक संस्था ही नहीं -- बल्कि एक विचार है | जन कल्याणार्थ हेतु एक विशेष अभियान है |
------ नियम एवं शर्ते--------
(1) Ek NAI UMANG FOUNDATION के सम्मानित स्थाई या सामान्य सदस्यों का यह कर्तव्य
होगा कि एनजीओ के अच्छे विकास केलिए लोगों के बीच पहुंचकर एनजीओ के बारे में आम नागरिकों को जानकारी दे ,और नीतियों,उद्देश्यों को बताकर प्रचार -प्रसार करके इच्छुक पुरुष/महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराएं I और एनजीओ से जुड़ने का आव्हान करे I
(2)प्रत्येक स्थाई /सामान्य सदस्यों को प्रति महीने में 50 नए पुरूष/महिलाओं का रजिस्रेशन करना आवश्यक होगा I
(3) नए लोगों का रजिस्ट्रेशन करते समय उनके लिए 18 वर्ष पूरे कर लेना आवश्यक होगा I नाबालिग की स्थिति में सदस्यता निरस्त की सकती है I
(4) भारत का पुरुष हो या महिला हो यदि विशेष सुविधाओं वाले -Help Card को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पंजीकृत सामान्य या स्थाई सदस्यों को प्रति महीने में नए -50 लोगों को ओर एक वर्ष में 600 नए लोगों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा I नए लोगों के (रजिस्ट्रेशन विशेष अभियान निरंतर 3 वर्ष तक जन कल्याणार्थ हेतु करना अनिवार्य होगा I
(5) भारत का कोई भी पुरुष या महिला पंजीकृत सामान्य या स्थाई सदस्य क्रम संख्या 1 से 4 तक के नियम एवम् शर्तों का पालन या पूरी कर पाने असमर्थ रहता हे तो एनजीओ द्वारा विशेष आर्थिक सहायता Help Card की सुविधाओं से वंचित रहेगा अर्थात help Card जारी नहीं किए जाने का प्रावधान होगा I
(6) देश के गैर पंजीकृत लोगों को आर्थिक सहायता एनजीओ के निदेशक/व्यवस्थापक मंडल के निर्णयानुसार प्रदान की जाएगी I
(7) भारतीय गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह हेतु आवेदन पत्र तव तक मान्य नहीं होगा जब तक उस कन्या के परिवार के सदस्य ने एनजीओ के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन सदस्यता में 3 वर्ष निरंतर उसकी कार्य की गतिविधियां नहीं रही होंगी|
(8) यदि कोई भी सदस्य Identify Card की हार्ड कापी लेना चाहे तो उसे 51 रुपए एनजीओ को देना होगा I सदा Identitiy card आप Ngo की वेबसाइट से डाउनलोड स्वयं कर सकते है I
नियमो और शर्तों में बदलाव, फेरबदल करने अधिकर निदेशक बोर्ड के पास सुरक्षित होगा I
---- सुझाव ----
सदस्यता रजिस्ट्रेशन या दान देने हेतु एनजीओ की
website:-https://eknaiumang.in का विजिट करें I
समस्याएं या शिकायत के लिए कार्यालय की - Email Id:- ekumang93@gmail.com पर भी लिख सकते हैं I
सम्पर्क सूत्र 8512831715/,8810396615/
98914 18629
------- हमारा कथन-------
भाइयों/बहिनों,
हमारी योजन है कि 2030 तक देश के गरीबों बेसहारा विकलांगों निराश्रितों वृद्धाओं के लिए एक बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल क्षेत्र की परिधि सीमा में किया जायेगा
जिसमें - हृदय रोग/सामान्य रोग/प्रसूति/तंत्रिका विज्ञान विभाग होंगे I
जहां सहयोग ओर संवेदनशीलता के माध्यम से हर जरूरत मंद लोगों के जीवन में एक नई आशा नई दिशा, और नई उमंग भरने का हमारा एक प्रयास एवं संकल्प होगा Iआइए हम सब मिलकर समाज के लाचार लोगों और कमजोर परिवारों के लिए धन एकत्रित हेतु एक विशेष सदस्यता अभियान का हिस्सा बने I
जय हिंद | 🙏 | जय भारत
आपका समाज सेवी
(महाराज सिंह)
संस्थापक
Ek Nai Umang Foundation(NGO)